राजाजी टाईगर रिवर्ज हरिद्वार रेंज के माध्यम से आयोजित कार्यक्रय में निबंध प्रतियोगिता "मानव वन्य जीव संधर्ष, रोकथाम"
आज दिनांक 10 अक्टूबर 2018 को राजकीय इण्टर कालेज भेल हरिद्वार में राजाजी टाईगर रिवर्ज हरिद्वार रेंज के माध्यम से आयोजित कार्यक्रय में निबंध प्रतियोगिता विषय "मानव वन्य जीव संधर्ष, रोकथाम" कैसे में सफल छात्रों को श्री कोमल सिंह वन्य जीव प्रतिपालक तथा रा0इ0का0 भेल के प्रधानाचार्य श्री जगपाल सिंह चौहान तथा वन विभाग के अन्य अधिकारीयों ने पुरस्कृत किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्री कोमल सिंह ने जीवों तथा पेड़-पौधों के महत्व तथा हमारे जीवन में उनके प्रभाव आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा की हमें वनों के साथ-साथ उनमें रहने वाले जीवों को भी संरक्षण की आवश्यकता हैं। उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय से - प्रदीप नेगी, सुनित कूमार, नरेन्द्र शर्मा, मुकेश कुमार और फहिम खान द्वारा किया गया। राजाजी टाईगर रिवर्ज हरिद्वार रेंज से श्री अजुन सिंह नेगी(वन अधिकारी), प्रभुनाथ पाण्डे (वन दरोगा), रूप शर्मा, पवन सिंह चौहान(बिट अधिकरी) आदि उपस्थ्ति थे।
स्वच्छता पखवाड़ा
आज दिनांक 21 अगस्त 2018 को राजकीय इण्टर कालेज भेल हरिद्वार में CSR (Corporate Society Responsibilities) भेल द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा विषय पर चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण CSR के AGM श्री ऐ0 के0 गुप्ता जी तथा GM श्री जे0बी0 सिंह द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्य के संचालन तथा सहायोग श्री नेरन्द्र कुमार, राजीव राठी तथा प्रदीप नेगी के द्वारा किया गया।
Learning QR Code
Video of Learning QR Code
Awareness Programs
सड़क सुरक्षा सप्ताह
सड़क सुरक्षा सप्ताह
विभागीय आदेशानुसार दिनांक 23 से 30.04.2018 के अनुसार वि़द्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्र्तगत विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैसे - 1. प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों को सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी तथा शपथ दिलाना। 2. सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्र्तगत स्लोग, बैनर आदि का निर्माण करना। 3. सड़क सुरक्षा विषय पर रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करना। 4. सड़क सुरक्षा विषय पर कला, निबंध, स्लोगन प्रतियोेेेगिता का आयोजन करना। 5. विद्यालय के पास सड़क पर बने Speed Breaker पर रंगरोगन करना। उपर्युक्त योजना के अनुसार दिनांक 27.04.2018 को छात्रों को प्रार्थना स्थल पर सड़क सुरक्षा विषय पर प्रधानाचार्य द्वारा शपथ दिलाई गई। उपरोक्त कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा उदाहारण के साथ छात्रों को सड़क सुरक्षा विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा पर रैली का आयोजन किया गया और समुदाय को जागरूक किया गया। रैली को सफल बनाने के लिए छात्रों ने स्लोग तथा बैनर तैयार किये। इसके साथ छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदशन पर विद्यालय के पास सड़क पर बने Speed Breaker पर रंगरोगन किया जो कि एक सहरानीय कार्य था, क्योंकि इस स्थान पर कई बार लोगों का Road Accidents हो चुका था। इसके साथ-साथ छात्रों ने कई वाहन चालकों को रोड़ पर रोक कर भ्ंउसमज पहने के लिए जागरूक किया। इसके साथ छात्रों ने सड़क सुरक्षा विषय पर कला, निबंध, स्लोगन प्रतियोेेेगिता में प्रतिभाग किंया। |
प्रवेशोत्सव - 2018-19
प्रवेशोत्सव
नवीन शैक्षिक सत्र 2018-19 में विभागीय आदेशानुसार दिनांक 06.04.2018 के अनुसार वि़द्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया गया। प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिए विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जैसे - 1. विद्यालय में छात्रों के नवीन प्रवेश के लिए कार्ययोजना का निर्माण करना। 2. प्रवेशोत्सव के अन्र्तगत स्लोग, विज्ञापन पत्र, बैनर आदि का निर्माण करना। 3. छात्रों तथा अध्यापकों के साथ मिल कर टोली बनाकर प्रचार-प्रसार करना। 4. विद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्र में रैली निकालना का जनजागरूक अभियान चलाना। 5. धर-धर जा कर अभिभावकों से सम्पर्क करना। 6. विद्यालय की शैक्षिणक गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत करना। 7. शिक्षक अभिभावक संध की मीटिंग का आयोजन प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिए। उपर्युक्त योजना के अनुसार दिनांक 06.04.2018 को छात्रों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रचार-प्रसार समाग्री का निर्माण तथा रैली का आयोजन किया। छात्रों ने अध्यापकों के साथ मिल कर जनजागरूकता रैली विद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्रों के पास निकाली। छात्रों नेे बैनर एवं पोस्टर, विज्ञापन पत्र तथा नारों के माध्यम से लोगों को विद्यालय में प्रवेश के लिए जागरूक किया। सभी शिक्षकों ने रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया की वे अपने पाल्यों को सरकारी विद्यालय में प्रवेश कराये और उन्हें सरकारी विद्यालय में उपल्बध सुविधाओं की जानकारी दी। अध्यापकों तथा छात्रों नेे टोली बनाकर आस-पास के क्षेत्रों जैसे टिबड़ी, अवाब नगर, केशव कुन्ज,बी0एच0ए0ल0 आदि में लोगों को शिक्षा के महत्व तथा सरकारी विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के लिए प्रेरित किया। अध्यापकों ने कई अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संम्पर्क किया तथा उन्हें शिक्षा विभाग के द्वारा छात्रों के कल्याण के लिये चलाई गई कई योजनाओं की जानकारी दी गई जैसे बालिकाओं के लिए साइकिल योजना, छात्रवत्ति योजना, मध्याह्यन भोजन एवं निःशुल्क पुस्तक तथा यूनिफोम योजना वितरण आदि। इसके साथ-साथ अभिभावकों की अनेक समस्यओं का निराकरण किया गया तथा विद्यालय में छात्रों के प्रवेश के लिए सुझाव भी दिये गये। अभिभावकों से आग्रह किया गया कि वे अतिशीध्र अपने पाल्यों तथा आस-पास के बच्चों को भी सरकारी विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। |
अध्यापक तथा छात्र टोली बनाकर कर विद्यालय के निकटवर्ती क्षेत्रों में रैली निकाल कर जनजागरूक अभियान चलाते हुये।
स्पर्श गंगा स्वच्छता और जागरूकता
दिनांक 10.04.2018 को गंगा सभा के सदस्यों द्वारा राजकीय इण्टर कालेज भेल में स्पर्श गंगा स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाय गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों तथा गंगा सभा के सदस्यों द्वारा विद्यालय के परिसर आदि की सफाई की गई। इसके साथ गंगा को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रतिज्ञा भी लि गई।
छात्र-छात्राऐं विद्यालय परिसर की सफाई करते हुये और बेटी बचाओं विषय पर आकर्षक रंगोली बनाते हुये।
गंगा सफाई अभियान
दिनांक 12.04.2017 को गंगा सफाई अभियान में विद्यालय के छात्र प्रतिभाग करते हुये।
मन की बात कार्यक्राम
दिनांक 6 फरवरी 2018 को मन की बात कार्यक्राम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विचारों कोे सुनते हुये। उपरोक्त कार्यक्रम में छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सफलता आदि की जानकारी दी गई।